मलेशियाः स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की मौत

कुआलालम्पुर। मलेशिया के एक धार्मिक स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर छात्र हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह देश में अभी तक हुई आगजनी की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है।

राजधानी कुआलालम्पुर के मध्य में स्थित ताहफिज दारूल कुरान इत्तेफाकियाह नामक दो मंजिला इमारत में आग सुबह के समय लगी। सूचना के बाद दमकल कर्मी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया लेकिन इससे पहले वहां भयानक तबाही मच चुकी थी।

 

अग्निशमन एवं बचाव विभाग के निदेशक खीरदीन द्रहमान के मुताबिक इतने सारे लोगों के मारे जाने की बात समझ नहीं आती। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पिछले 20 वर्षों में देश में हुई आगजनी की यह सबसे भीषण घटना है।

 

 

उन्होंने हादसे में 23 छात्रों और दो वार्डन के मारे जाने की पुष्टि की है। आशंका है कि इन लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने या आग में फंस जाने के कारण हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *