हॉलीवुड में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा मुद्दा कि बॉलीवुड वाले भी नाज़ करेंगे

मुंबई। हॉलीवुड में जाकर प्रियंका चोपड़ा ने उठाया ऐसा मुद्दा कि बॉलीवुड वाले भी नाज़ करेंगे. प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस के दायरे से निकलकर अब ऐसी सेलेब्रिटी बन चुकी हैं, जिसकी बातों का असर वैश्विक स्तर पर होता है। वो उन महिलाओं में शुमार हो चुकी हैं, जो अपने दम पर अपना नाम और पहचान बनाती हैं। प्रियंका ने अब फ़िल्म व्यवसाय में महिलाओं की समानता का मुद्दा उठाया है और वो भी हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में, जिसे जानकर आप प्रियंका पर नाज़ ज़रूर करना चाहेंगे।
लिंग के आधार पर असमानता सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि पश्चिम देशों में भी देखा जाता है। लड़कियों को अपने पेशे में पुरुषों की ओर से मिलने वाली कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें से एक लिंग के आधार पर भेदभाव भी है। प्रियंका अपने स्तर से इस लड़ाई को हवा दे रही हैं, ताकि फ़िल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को पुरुषों के समान ही बेहतर रोल्स मिल सकें। प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हॉलीवुड में वो अगली पीढ़ी के लिए मुश्किलें कम करना चाहती हैं।
एक एंटरटेनमेंट शो में प्रियंका ने कहा, ”महिलाओं के लिए एंटरटेनमेंट या हॉलीवुड में रोल नहीं लिखे जाते हैं, इसलिए उनके पास अधिक च्वाइस नहीं होती। हम इतना पीछे हैं कि हमारे पास सिर्फ़ एक वंडर वुमन है, जो कि हमारी पहली बड़ी सुपर हीरो फ़िल्म है, जिसे एक महिला ने डायरेक्ट किया है। एंटरटेनमेंट के इतिहास में सिर्फ़ एक महिला डायरेक्टर एकेडमी अवॉर्ड जीत पायी हैं। आख़िर ये क्या है।”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *