चीन ने महान दीवार ग्रेट वाल पर अत्याधुनिक कैमरे लगाये

बीजिंग। चीन ने ऐतिहासिक महान दीवार ग्रेट वाल पर बढ़ती तोडफोड़ की घटनाओं के मद्देनजर 300 से अधिक अत्याधुनिक कैमरे लगाएं हैं।

चाइना रेडियो इंटरनेशनल के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए दो प्रमुख कदम उठाए गए हैं जिनमें से एक कैमरे लगाना भी शामिल है। इसके अलावा गश्त टीमों को भी तैनात किया गया है।

उसने कहा कि हाल ही में यह पाया गया कि ग्रेट वाल पर अंग्रेजी और कोरियाई भाषा के शब्द लिख दिए गए जिससे लोगों में गुस्सा है।

वैसे, इस महान दीवार के साथ ऐसा होना कोई नयी बात नहीं है। एनबीए खिलाड़ी बॉबी ब्राउन को उस वक्त काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था जब अक्तूबर, 2016 में ग्रेट वाल पर उनका नाम और नंबर लिख दिया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *