मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी: करीना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला का किरदार निभाती नजर आ सकती है। बॉलीवुड में इन दिनों जीवनी पर आधारित फिल्मों का चलन जोरों पर है।

मधुबाला का नाम भी इसी कड़ी में जुड़ सकता है। मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज चाहती हैं कि मधुबाला की भजदगी पर फिल्म बने और उसमें लीड रोल में करीना कपूर खान हो।

 

मधुर ने कहा करीना, मधुबाला की तरह ही शरारती हैं। पहले मैं चाहती थी कि माधुरी दीक्षित यह रोल करें लेकिन अभी की अभिनेत्री में करीना कपूर पर ही यह रोल सूट करेगा। करीना बहुत खूबसूरत भी है। यदि ऐसी कोई फिल्म बनती है तो बेबो के लिस्ट में एक और दमदार फिल्म का नाम जुड़ जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *