नजमा हेपतुल्ला जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की चांसलर नियुक्त की गईं

najma_jamiaनई दिल्ली, नजमा हेपतुल्ला जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की चांसलर नियुक्त की गईं . मणिपुर की राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला को जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया गया है. जामिया के चांसलर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एमए जाकी का कार्यकाल इस महीने खत्म हो रहा है. नजमा अब उनकी जगह लेंगी और अगले पांच साल तक इस पद को संभालेंगी.
नजमा हेपतुल्ला साल 1986 से 2012 के बीच 5 बार राज्य सभा की सदस्य रह चुकी हैं. इसके अलावा वों 16 साल तक राज्य सभा की डिप्टी चेयरमैन भी रह चुकी हैं. उनकी प्रशंसा करते हुए जामिया के वाइस चांसलर तलत अहमद ने कहा कि नजमा हेपतुल्ला के आने से यूनिवर्सिटी को काफी लाभ पहुंचेगा और उनसे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा.
मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने से पहले नजमा मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री भी रह चुकी हैं. उन्हें अगस्त 2016 में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. नजमा साल 1960 से 2004 तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रही हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *