अजलन शाह हॉकी में जापान पर जीत से भारत की उम्मीदें बाक़ी हैं

hockey_azlanइपोह (मलेशिया), अजलन शाह हॉकी में जापान पर जीत से भारत की उम्मीदें बाक़ी हैं . 26वें सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने मंदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत जापान को 4-3 से हराया. इपोह में चल रहे टूर्नामेंट के अपने चौथे मैच में भारत को कड़े संघर्ष के बाद जीत मिली. इस जीत के साथ भारत के चार मैचों में 7 अंक हो गए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया और ग्रेट ब्रिटेन के तीन-तीन मैचों में 7 अंक हैं.
भारत का आखिरी लीग मुकबला मेजबान मलेशिया से 5 मई को होगा. ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए न भारत को न सिर्फ यह मैच जीतना होगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बाकी बचे दो-दो मैचों के परिणाम पर भी उसकी नजर रहेगी. साथ ही बेहतर गोल अंतर भी शीर्ष दो टीमों को फाइनल में पहुंचाने में मददगार साबित होगा.
मंदीप ने जापानी चुनौती ध्वस्त की
मंदीप सिंह ने बेहतर स्टिक वर्क के जरिए मैच का रुख बदल दिया. 45वें मिनट में 3-2 से आगे जापान पर मंदीप ने 51में मिनट में धावा बोला और स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया. और 58 में मिनट में और एक गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित की.
भारत ने 8वें मिनट में बढ़त बना ली थी
भारत ने 8वें मिनट में जापान रुपिंदर पाल सिंह के गोल से बढ़त बनाई. लेकिन 13वें मिनट में कुरुमा मुराटा ने स्कोर को 1-1 कर दिया. दोनों ओर से जोरदार हमले जारी रहे. आखिरकार मंदीप सिंह ने 45वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे कर दिया, लेकिन बिना समय गंवाए जापान के गेनकी मिटानी ने 2-2 से मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया. लेकिन इसके बाद मंदीप का स्टिक ने पासा पलट दिया. उन्होंने दो लगातार गोल कर भारत को शानदार जीत दिला दी.
ऑस्ट्रेलिया से भारत ने मैच गंवाया था
भारत को मंगलवार को उसे पिछले चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से मात दी. इसके साथ ही 2016 की फाइनलिस्ट भारतीय टीम को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से शिकस्त दी थी. जबकि पहले मैच में ग्रेट ब्रिटेन से उसका मुकाबला 2-2 से बराबर रहा था.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *