अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है- कुमार विश्वास

नई दिल्ली : हाल ही में आठ राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी को अच्छी बढ़त दिख रही है. Kumar vishwas

Kumar vishwas

दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट पर भी बीजेपी-अकाली गठबंधन के उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा जीत गये हैं.

तो वहीं सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर रही, आप उम्मीदवार की जमानत भी जब्त हो गई.

राजस्थान, असम, बांधवगढ़ में हुए उपचुनावों में भी बीजेपी बढ़त बनाती हुई दिख रही है.

रुझानों के साथ ही राजनीतिक दलों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गये हैं.

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने राजौरी गार्डन में पार्टी की हार पर ट्वीट किया. विश्वास ने अब्बास ताबिश के एक शेर को शेयर किया – ‘पानी आँख में भर कर लाया जा सकता है, अब भी जलता शहर बचाया जा सकता है’. गौरतलब है कि विश्वास अपनी ही पार्टी को सीख दे रहे थे.

www.naqeebnews.com

# Kumar vishwas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *