योगी एक्शन, फर्जी राशनकार्ड की रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं. वह देर रात तक अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, और फैसला लेते हैं. Yogi

Yogi

बुधवार देर रात सीएम योगी ने कुछ अहम फैसले लिये. इनमें फर्जी राशनकार्ड धारकों से रिकवरी और भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का ऐलान बड़ा फैसला है.

बुधवार रात हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया कि जिन परिवारों को गैस चूल्हा मिला है, उन लोगों को सरकारी मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा.

इसके साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. वहीं भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता को बढ़ सके.

योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब तक फर्जी बीपीएल और राशन कार्ड से सस्ता राशन ले रहे लोगों से सरकार रिकवरी भी करेगी. वहीं गलत तरीके से लिये गये राशन की कीमत सरकार वापिस सरकारी खजाने में जमा करवायेगी.

योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. इसमें राजस्व विभाग की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए मुख्य सचिव, कमिश्नर और डीएम के स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.

किसानों पर लगातार मेहरबान योगी सरकार ने भूमिहीन किसानों के 2 बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए छात्रवृत्ति भी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.

www.naqeebnews.com

# Yogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *