गोवा रेप-मर्डर केस: 24 घंटे सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी ने कबूला गुनाह

पणजी : गोवा के कानाकोना इलाके में स्थित बीच पर हुए एक विदेशी महिला के साथ रेप के बाद हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया. इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपी विकट भगत ने अपना अपराध कबूल कर लिया. British

British

उसने ब्रिटिश महिला के साथ रेप के बाद हत्या की थी. महिला का निर्वस्त्र शव बीच पर मिला था. आरोपी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गोवा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. उसने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि 28 साल की ब्रिटिश महिला के साथ रेप के बाद हत्या कर दी.

उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे को बीयर की बोतल से बुरी तरह जख्मी करके शव को फेंक दिया. मृतक ब्रिटिश महिला और आरोपी की मुलाकात गोवा के पोलियम बीच पर आयोजित एक होली पार्टी में हुई थी.

इस पार्टी के बाद महिला और आरोपी विकट स्कूटी से घूमने निकले थे. इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले का खुलासा न हो सके, इसलिए महिला की हत्या कर दी.

उसकी पहचान जाहिर न हो सके, इसलिए चेहरे को जख्मी कर दिया. स्कूटी पर खून के दाग लगे हैं. महिला का खून से सना कपड़ा आरोपी के घर से बरामद हुआ है

www.naqeebnews.com

# British

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *