सपा ने उठाए EVM पर सवाल, बीजेपी पर प्रचंड बेईमानी का आरोप

लखनऊ : यूपी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ईवीएम पर सवाल खड़े किए हैं. नरेश उत्तम ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया. Samajwadi

Samajwadi

नरेश उत्तम ने कहा कि यूपी चुनाव में प्रचंड बेईमानी हुई है. उन्होंने कहा- अखिलेश यादव के बराबर किसी ने काम नहीं किया.

जनता ने अखिलेश यादव की लोकप्रियता पर मतदान किया. नरेश उत्तम ने आरोप लगाया-मशीन की कारीगरी से नतीजे बदले हैं.

नरेश उत्तम ने आरोप लगाया- 2014 में भी बीजेपी ने यही टेक्निकल काम किया था. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया मतदाता ने साइकिल को वोट दिया, लेकिन वोट बीजेपी के पक्ष में निकला.

उत्तम ने कहा- पोस्टल बैलेट में सपा बीजेपी से आगे है. नरेश उत्तम ने कहा- हमने कई जिलों से बैलेट रिपोर्ट मंगाई जिसमें आंकड़े हमारे पक्ष में आए.

नरेश ने कहा- इस मामले में कानूनी सलाह ली जा रही है. राय के बाद आगे कदम उठाया जाएगा. नरेश उत्तम ने कहा- सभी बूथों से जानकारी हासिल की जा रही है.

www.naqeebnews.com

# Samajwadi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *