मोदी संग BJP निकालेगी दिल्ली में विजय जुलूस, CM पर शाह के घर बैठक जारी

नई दिल्ली : पांच राज्यों के चुनावी रण का फैसला हो चुका है और अब सियासी गलियारों में गहमागहमी सत्ता के सिरमौर चुनने की है. सियासी पंडितों की नजर आज यूपी की राजनीतिक हलचल रहेगी, जहां बीजेपी अपना सीएम उम्मीदवार चुन सकती है. Bjp

Bjp

इसके लिए अब कवायद भी शुरू हो गई है. वेंकैया नायडू, राम लाल, मनोज तिवारी, विजय गोयल, श्याम जाजू और रमेश बिधूड़ी बैठक के लिए अमित शाह के आवास पर पहुंच गए हैं.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, यूपी में प्रचंड जीत से गदगद बीजेपी आज शाम दिल्ली में विजय जुलूस निकालगी. ली मेरिडियन होटल से पार्टी ऑफिस तक 400 मीटर की दूरी के इस रोड में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए दिल्ली बीजेपी और सीनियर नेताओं के साथ बैठक बुलाई है.

आज शाम 6 बजे दिल्ली में बीजेपी के संसदीय बोर्ड की बैठक होने जा रही है. इस मीटिंग में पार्टी के तमाम राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के आला नेता मौजूद रहेंगे.

बैठक से पहले पार्टी के हेड ऑफिस में मोदी के शानदार स्वागत की तैयारियां हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सीएम की रेस में सबसे आगे हैं.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा, गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और मनोज सिन्हा की दावेदारी पर भी चर्चा मुमकिन है.

बैठक में उत्तराखंड के अगले सीएम का नाम भी तय हो सकता है. इस रेस में सतपाल महाराज, भगत सिंह कोश्यारी और रमेश पोखरियाल निशंक को सबसे आगे माना जा रहा है.

पार्टी मणिपुर और गोवा में सरकार बनाने की संभावना पर भी गौर करने जा रही है. बीजेपी ने गोवा में 9 विधायकों के समर्थकों का दावा किया है. मनोहर पर्रिकर ने राज्यपाल से सुबह 10 बजे मुलाकात का वक्त मांगा है.

www.naqeebnews.com

# Bjp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *