बसपा के बाहुबली उम्मीदवार मुख्तार अंसारी जीते, बेटा और भाई हारे

लखनऊ: हत्या समेत कई आरोपों के मामले में जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी बसपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे, लेकिन दो अन्य सीटों पर चुनाव लड़ रहे उनके बेटे और भाई को हार का सामना करना पड़ा. Mukhtar
Mukhtar

मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल का विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में विलय कर दिया गया था. मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी मऊ जिले की घोसी सीट से जबकि भाई सिबगतुल्ला अंसारी गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद (यूसुफपुर) सीट से चुनाव लड़ रहे थे.

इन दोनों को ही हार का मुंह देखना पड़ा. मुख्तार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र राजभर को 7464 मतों से हराया.

घोसी सीट पर अब्बास को 81 हजार 295, जबकि भाजपा प्रत्याशी फागू चौहान को 88 हजार 298 मत मिले. मुहम्मदाबाद (यूसुफपुर) में सिबगतुल्ला को भाजपा प्रत्याशी अलका राय के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अलका को 1 लाख 22 हजार 156, जबकि सिबगतुल्ला को 89 हजार 429 मत मिले.

www.naqeebnews.com

# Mukhtar

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *