अखिलेश की अमिताभ को सलाह- गुजरात के गधों का प्रचार करना बंद करें

रायबरेली : यूपी चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहीं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव पर वार कर चुके हैं। Akhilesh

Akhilesh

वहीं अखिलेश यादव भी तुरंत उसका जवाब दे रहे हैं।

अखिलेश ने सोमवार को रायबरेली में रैली करते हुए गुजरात टूरिज्म के एक विज्ञापन पर चुटकी ली।

इस विज्ञापन में अमिताभ बच्चन को दिखाया गया है, जो गुजरात के खास गधों की विशेषताएं बता रहे हैं।

इसपर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात के गधों का विज्ञापन करना बंद कीजिए।

अखिलेश ने इस पूरे विज्ञापन को पढ़कर भी सुनाया। अखिलेश ने कहा, गुजरात के तो गधों का भी प्रचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री मुझ पर इल्जाम लगाते हैं।

गौरतलब है क‌ि एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने सपा सरकार पर जनता का पैसा ‌व‌िज्ञापनों पर लुटाने की बात कही थी। यह पहली बार है जब अखिलेश ने किसी चुनावी जनसभा में अमिताभ बच्चन का नाम लिया हो। बता दें कि अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस जया बच्चन सपा सांसद हैं।

इसके अलावा अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।  अखिलेश ने पीएम मोदी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें पीएम ने कहा था कि अगर रमजान पर 24 घंटे बिजली आती है तो दिवाली पर भी आनी चाहिए।

इसपर अखिलेश यादव ने कहा, “आप (पीएम) गंगा मैय्या को बहुत मानते हो, गंगा की कसम खाओ और बोलो सपा 24 घंटे बनारस में बिजली दे रही है या नहीं।” उन्होंने कहा “आप तो गंगा को हमसे ज्यादा मानते हो, लेकिन गंगा हमारे यहां से पहले गुजरती है।”

अखिलेश ने रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा ‘‘हम मानते हैं कि अगर गांव का गरीब किसान गंगा की तरफ हाथ करके कसम खाता है तो सच ही बोलता है। बताओ, जिसको काशी ने चुनकर भेजा है, हमें उस पर कितना भरोसा करना चाहिये।’’

www.naqeebnews.com

# Akhilesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *