अल्पसंख्यकों ने सपा को वोट दिया तो भाजपा होगी मजबूत: मायावती

फतेहपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को फतेहपुर शहर के बाइपास के पास बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी जनसभा में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को अपना माई बाप और खुद को प्रदेश का गोद लिया बेटा बता कर जनता की भावनाओं के साथ खेलने की लाख कोशिश कर लें लेकिन अब जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। Mayawati

Mayawati

वह इनकी वादाखिलाफ की सजा देगी। उन्होंने कहा कि मुसलिमों ने अगर सपा को वोट दिया तो भाजपा मजबूत होगी। इसलिए मुसलिम समाज सिर्फ बसपा के लिए वोट करे।
मायावती ने कहा कि सपा व कांग्रेस का गठबंधन भाजपा के इशारे पर हुआ है।

प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं।

प्रधानमंत्री चुनाव में तरह तरह के वादे कर रहे हैं पर भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा तक नही है। प्रदेश की जनता मोदी के चरित्र व कार्य को अच्छी तरह से समझ गयी है।

उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सौ दिनों में कालाधन लाने व सभी गरीबों के खातों में पंद्रह लाख रुपए देने कावादा किया था जो झूठा साबित हो रहा है।

किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया गया। पौने तीन वर्ष के शासन में भाजपा ने सिर्फ जनता के साथ छलावा किया।

तीन महीने पहले देशहित से जोड़ कर बिना किसी तैयारी के पांच सौ व एक हजार के नोट पर पाबंदी लगा दी गई। इससे जनता परेशान हुई और लाखों लोग बेरोजगार हुए।

यह भी चर्चा है कि भाजपा ने नोटबंदी के दस महीने पहले ही अपने नेताओं और चहेते पूंजीपतियों के पैसे को ठिकाने लगा दिया था।

भाजपा ने जातिवादी मानसिकता के चलते पिछड़ों व गरीबों का शोषण उत्पीड़न किया। वह आरक्षण व कानूनी अधिकारों को आरएसएस के माध्यम से निष्प्रभावी व खत्म करने के फिराक में है।

उन्होंने मुसलमानों से कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन सिर्फ उन्हें गुमराह करने का काम कर रहा है। मुसलमान अगर सपा के साथ गए तो भाजपा मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में काम कम अपराध ज्यादा बोलता रहा है। मुलायम सिंह ने पुत्र मोह की वजह से अपने भाई शिवपाल को कदम कदम पर अपमानित किया। इससे सपा में दो खेमे हो गए और दोनों खेमे एक दूसरे का नुकसान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, जंगल राज, चोरी, डकैती, फिरौती, गुंडा टैक्स, जमीनों पर कब्जा व सांप्रदायिक दंगे होते रहे हैं।

महिलाओं पर उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर रही हैं और आतंक का माहौल रहा है। सपा सरकार में जो भी विकास कार्य हुए, वे आधेअधूरे रहे। बसपा की योजनाओं को सपा ने नाम बदल कर चलाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद प्रदेश में 37 वर्ष व केंद्र में 54 वर्ष अकेले राज किया। गलत नीतियों व जनविरोधी कार्यों के चलते केंद्र के साथ साथ देश के कई राज्यों से उनका सफाया हो गया। इस जनसभा में मायावती ने फतेहपुर से अपने सभी उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

www.naqeebnews.com

# Mayawati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *