शाही इमाम एक वक्त की नमाज भी नहीं पढ़ता- आजम खां

मुरादाबाद. बिलारी में सपा प्रत्याशी फहीम की जनसभा में आजम खान ने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और कहा कि बीजेपी हिन्दुस्तान की जमीन पर कोढ़ का मर्ज पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज एक प्रमुख अखबार ने लिखा है देश में सबसे ज्यादा रेप मध्यप्रदेश में हुए हैं। Azam khan

Azam khan

साथ ही दिल्ली के शाही इमाम बुखारी पर तंज कसते हुए आजम ने कहा कि जामा मस्जिद का इमाम एक वक्त की नमाज नहीं पढ़ता है।

शाही इमाम अहसान फरामोश है, उनका दामाद मुजफ्फरनगर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आपने हमारा आदमी सही खरीदा है बिकाऊ माल है।

वे मोदी के मुरादाबाद में दिए गए बयान पर बोले कि यहां आए थे तब बादशाह ने कहा था कि फकीर हूं, झोला लेकर चला जाऊंगा। सारा माल तो झोले में है।

चाय बनाने वाले ने 2 साल में 80 करोड़ के कपड़े बदले। वहीं एक महाराज हैं, साक्षी न सल्तनत न राज्य फिर भी महाराज और असल में हैं रेपिस्ट। बीजेपी ने 70 साल इंसान को इंसान से लड़ाया है।

आजादी के समय हिन्दू, सिख और मुसलमानों का योगदान जालियावाला बाग में जाकर देखो, 40 फीसदी मुसलमानों के तख्ती पर नाम मिलेंगे।

हमने अपनी राजनीति की शुरुआत देश के सबसे ईमानदार नेता चौधरी चरण सिंह के साथ की थी और अब ईमानदार नेता मुलायम और अखिलेश के साथ हूं।

गाय और गंगा के नाम पर मुसलमान को लड़ाते हो, गाय हमारा ईमान नहीं, लेकिन हम गाय को काटने वाले हामी भी नही हैं। मोदी जी के घर के पास अशोका होटल है। वहां बीफ खुलेआम बिकता है।

बीजेपी की सरकार आने पर बीफ का कारोबार दोगुना हुआ है। गाय के नाम पर भाइयों को मत लड़वाओ। गंगा को गन्दा कहने वाला पापी हम गंगा का सम्मान करते हैं।

बुजुर्ग करके नमाज अदा करते हैं। अपनी पत्नी को पत्नी न मानने वाले के मुंह से बेटियों का नाम अच्छा नहीं लगता। बादशाह ने भगोड़े विजय मालिया के कर्ज को माफ किया।

उन्होंने कहा कि हमें खाना बनाना, कॉफी बनाना, सब काम आता है, हमें भी बादशाह बना दो। बादशाह ने कहा पिल्ला तो एक बजीर ने मुसलमानों को कुत्ता कह डाला।

एक साध्वी ने कहा था जो राम के वो रामजादे वाकी सब हराम जादे। साथ ही कहा कि बिजनौर कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए, तभी बीजेपी का सच सामने आएगा।

www.naqeebnews.com

# Azam khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *