काबुल में आत्मघाती धमाका, मरने वालों की संख्या 80 पहुंची, 200 घायल

काबुलअफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में हुए दो आत्‍मघाती बम धमाकों में 61 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, 200लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों की संख्या तीन बताई जा रही है। इनमें से एक बुर्का पहने हुए था जिसने भीड़ में घुसकर खुद को उड़ा लिया।

KABUL, JULY 23 -- Victims are seen laying on the ground after blast during a demonstration in Kabul, Afghanistan July 23, 2016. REUTERS-14R

रिपोर्ट के मुताबिक, ये बम धमाके एक रैली को निशाना बनाकर किए गए। देश के अल्‍पसंख्‍यक शिया हजारा समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन के लिए इस रैली का आयोजन किया था। रैली में सैकड़ों लोग जुटे हुए थे।
अफ़गानिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 61 लोगों के मरने की आशंका है। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बम धमाके काबुल के देमाजांग सर्कल इलाके में हुए जहां पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। रिपोर्टों में आत्‍मघाती हमलावरों की तादाद तीन बताई गई है।
इनमें कहा गया कि एक हमलावर ने जहां विस्‍फोट कर खुद को उड़ा लिया वहीं दूसरा अपने आत्‍मघाती जैकेट में विस्‍फोट कराने में नाकाम रहा। तीसरे को अधिकारियों ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि एक आत्‍मघाती हमलावर बुर्का पहने हुए था और प्रदर्शनकारियों के बीच खड़े होकर उसने खुद को उड़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *