पन्नीरसेल्वम ने बैंकों को लिखा खत, कहा- कोई ट्रांजैक्शन न हो

चेन्नई : तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी AIADMK में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने दो बैंकों को पत्र लिखकर कहा कि वे किसी अन्य को पार्टी के खातों को संचालित नहीं करने दें. Paneerselvam

Paneerselvam

पन्नीरसेल्वम ने मैलापोर क्षेत्र स्थित दोनों बैंकों को लिखे अलग-अलग पत्रों में कहा कि पार्टी के प्रासंगिक नियम के तहत वह अभी भी अन्नाद्रमुक के कोषाध्यक्ष हैं.

पत्र करूर व्यासा बैंक और बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधकों को संबोधित किया गया था.

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संविधान का नियम 20 कहता है कि पार्टी महासचिव पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा चुना जाएगा.

उन्होंने पत्र में लिखा है कि जयललिता की निधन के बाद खाली हुआ अन्नाद्रमुक महासचिव का पद अभी भी खाली है क्योंकि उपरोक्त पद के लिए चयन पार्टी संविधान के नियम 20, उपखंड दो के तहत अभी होना बाकी है.

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी महासचिव द्वारा नामित पदाधिकारी जैसे केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य, उप महासचिव, कोषाध्यक्ष और पार्टी मुख्यालय सचिव तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कि एक नया महासचिव प्रासंगिक नियमों एवं उप नियमों के तहत नहीं चुन लिया जाता.

आपको बता दें कि शशिकला के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद पार्टी के खिलाफ गतिविधियों का आरोप लगाकर पन्नीरसेल्वम को कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. इस पर पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि ये पद मुझे अम्मा ने दिया था और कोई भी मुझसे ये पद नहीं छिन सकता.

www.naqeebnews.com

# Paneerselvam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *