पुतिन के बचाव में ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका भी नहीं है निर्दोष’

वाशिंगटन : शनिवार को फॉक्स न्यूज के पत्रकार बिल ओ राइली ने एक साक्षात्कार के दौरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन का सम्मान करते हैं। Putin

putin

इसका जवाब ट्रंप ने हां में दिया। इसके बाद राइली का अगला सवाल था कि पुतिन ‘हत्यारे’ हैं, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप उनकी इज्जत क्यों करते हैं।

इसके जवाब में ट्रंप ने जो कहा वह खुद अमेरिका को ही कटघरे में खड़ा करता है। ट्रंप ने कहा, ‘आपके पास (अमेरिका) के पास भी बहुत सारे हत्यारे हैं। आप क्या सोचते हैं कि हमारा देश बहुत निर्दोष है?’

इसके जवाब में राइली ने कहा कि वह किसी ऐसे अमेरिकी नेता को नहीं जानते, जो हत्यारा हो। इसके बाद एकाएक ट्रंप ने इराक युद्ध का जिक्र छेड़ दिया और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का नाम लिए बिना उनकी तुलनी पुतिन से करने लगे। ट्रंप ने कहा, ‘हमने क्या किया है इसपर भी तो नजर डालो।

हमने बहुत सारी गलतियां की हैं।’ ट्रंप ने यह भी कहा उन्होंने इराक पर अमेरिकी हमले का विरोध किया था, हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘मैं शुरू से ही इराक में युद्ध के खिलाफ था। अमेरिका ने भी बहुत सारी गलतियां की हैं। इराक में बहुत सारे लोग मारे गए थे। मेरा यकीन करो, हमारे आसपास भी बहुत सारे हत्यारे हैं।’

पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए काम करने वाली एक समिति के मुताबिक, साल 1992 से लेकर अबतक रूस में करीब 36 पत्रकारों की हत्या हुई है।

साल 2000 में जब पुतिन पहली बार राष्ट्रपति बने, तब से अबतक रूस में 23 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। चेचन्या में अत्याचारों की जांच कर रहे एक पत्रकार अन्ना पोलितकोव्सकाया को गोली मार दी गई।

पुतिन पर अपने विरोधियों की आवाज दबाने और राजनैतिक विरोधियों को क्रूरतापूर्ण तरीके से रास्ते से हटाने के आरोप लगते आए हैं।

www.naqeebnews.com

# Putin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *