एसपी की पत्नी ने चुनाव आयोग को लिखा- मेरे पति निष्पक्ष अफसर नहीं हैं

फिरोजाबाद  : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एसपी हिमांशु कुमार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए दहेज उत्पीड़न के आरोप के एसपी हिमांशु कुमार पर फिर से कानूनी संकट मंडरा है। Firozabad

Firozabad

खबर है कि उनकी पत्नी प्रिया सिंह ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है कि एसपी हिमांशु कुमार चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों के संपर्क में हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में हिमांशु कुमार को पद से हटाए जाने की मांग की है।

इस संबंध में वो आयोग को पांच बार पत्र लिख चुकी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी को फोन करके भी अपनी आपत्ति दर्ज करा चुकी हैं।

प्रिया सिंह का आरोप है कि उनके पति हिमांशु कुमार निष्पक्ष अफसर नहीं है। वो दो साल तीन माह से लगातार वेस्ट यूपी के जिलों में ही तैनात हैं।

बीच में दो बार उनका तबादला ईस्ट यूपी के जिलों में हुआ लेकिन सात से 10 दिन के अंदर अपने राजनैतिक संपर्कों का इस्तेमाल कर तबादला करा फिर से वेस्ट यूपी में लौट आए।

आपको बता दें कि एसपी हिमांशु कुमार इस समय समाजवादी सरकार के गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद में तैनात हैं, जबकि उनके खिलाफ गंभीर और आपराधिक आरोप दर्ज हैं।

इससे पहले उनकी पत्नी प्रिया सिंह दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा चुकी हैं। सूज्ञ बताते हैं कि प्रिया सिंह अपने पति के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग के अलावा केंद्र सरकार और यूपी सरकार को भी पत्र लिख चुकी है।

इसमें उन्होंने हिमांशु कुमार पर दहेज उत्पीड़न, दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने, आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में प्रिया सिंह ने कई दस्तावेज भी साक्ष्य के रूप में भेजे हैं।

www.naqeebnews.com

# Firozabad

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *