बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट देख भड़के वाड्रा, मौर्या ने कहा -ज्ञान न दें

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट देख खासे गुस्से में हैं. Robert

Robert

दरअसल बीजेपी ने वरुण गांधी और मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार को यूपी में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया है.

इससे नाराज वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘दागी अतीत और अपने बयानों से महिलाओं का अपमान करने वाले व्यक्ति का नाम स्टार कैंपेनर लिस्ट में देखकर सच में हैरान हूं.’

वाड्रा की यह टिप्पणी कटियार को लेकर हैं.

कटियार ने कुछ दिनों पहले उनकी पत्नि प्रियंका गांधी की तुलना फिल्मी हिरोइन से करते हुए कहा था कि उनसे ज्यादा खूबसूरत कई महिलाएं चुनाव में बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं.

वहीं वाड्रा के इस बयान पर बीजेपी के यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या ने कहा, ‘रॉबर्ट वाड्रा बीजेपी को यह ज्ञान ना दें कि हमे किस से प्रचार करना है और किससे नहीं.

विनय कटियार हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक हैं और बने रहेंगे.’ उन्होंने कहा कि बीजेपी यूपी में भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है.

मौर्या ने इसके साथ ही वाड्रा पर प्रहार करते हुए सवाल किया कि रॉबर्ट वाड्रा पहले देश की जनता को यह बताएं कि राजस्थान और हरियाणा में कोंग्रेस सरकार के समय पर ग़रीब किसानों की ज़मीन क्यों हड़पी.

वाड्रा ने प्रियंका को लेकर इस कमेंट के लिए कटियार पर पहले भी निशाना साधा था. वाड्रा ने फेसबुक पन्ने पर लिखा था कि कटियार को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए.

www.naqeebnews.com

# Robert

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *