जयपुर-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा, टकराई 50 गाड़ियां, 1 की मौत, 28 घायल

जयपुर: जयपुर-आगरा राजमार्ग पर रविवार (29 जनवरी) सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 50 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में 1 की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। Jaipur

Jaipur

बताया जाता है कि कोहरे के कारण विजिबिलटि बहुत कम थी, जिस वजह से हाईवे पर कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं।

जिले के कानोता थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर आज सुबह घने कोहरे के चलते एक साथ 50 वाहन आपस में टकरा गए,जिससे तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

प्रशासन ने अभी तक एक शख्स की मौत की पुष्टि की है। घायलों में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस्सी और जयपुर के एसमएसस अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे कानोता थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर कानेाता पुलिया पर वाहनों की टक्कर का सिलसिला शुरू हुआ।

दयापुरा तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक की दूरी में करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं एक शख्स की मौत की पुष्टि की गर्इ है।

टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को दौडे़ और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस्सी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया। हादसे की वजह घने कोहरे को बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद अभी हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहनों को क्रेन के जरिए मौके से हटाया जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# Jaipur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *