साझा प्रेस कांफ्रेंस में राहुल ने कहा- मायावती की विचारधारा से देश को खतरा नहीं

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और सीएम अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि ‘बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती की विचारधारा से देश को खतरा नहीं है, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी की विचारधारा से है।’ Rahul

Rahul

राहुल ने ये कहकर विधानसभा चुनाव के बाद बसपा के साथ अपने रास्ते खुले रखे हैं।

दोनों नेता भले दावा कर रहे हैं कि चुनाव में 300 सीटें जीतेंगे, लेकिन दोनों को इसमें अंदर से अंदेशा नजर आ रहा है।

राहुल ने ये कहकर अपने रास्ते बसपा के साथ भी खुले रखने की कोशिश की है।

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दम भरने के लिए रविवार (29 जनवरी) को पहली बार समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के शीर्ष नेता एक साथ मंच पर दिखे। इससे पहले राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने होटल ताज में बंद कमरे में बात की।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव जॉइंट प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे हैं । दोनों ही पार्टियों के कई बड़े जिनमें नरेश उत्तम, नरेश अग्रवाल और अहमद हसन, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया और अनु टंडन आदि वहां मौजूद हैं। इनके अलावा ग़ुलाम नबी आज़ाद, राजबब्बर, राजीव शुक्ला, अपर्णा यादव, रणदीप सुरजेवाला वहां मौजूद हैं।

साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश’ में शब्द में पहला शब्द ‘उत्तर’ है यही जवाब है। प्रदेश का यह गठबंधन बांटने की राजनीति का जवाब है।’

राहुल बोले, ‘आज गंगा-जमुना का मिलान हो रहां है। गठबंधन से जनता को शक्ति मिलेगी। इससे राज्य में प्रगति होगी और भाईचारा बढ़ेगा।’ कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मुझे गठबंधन को लेकर खुशी है। अखिलेश से मेरे पॉलिटिकल और पर्सनल रिलेशन हैं।

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं राहुल जी के साथ लोकसभा में साथ रहा हूं। कार्यक्रम में मिलता रहता हूं। हम एक-दूसरे को जानते हैं और अब साथ काम करने का मौक़ा मिला है।’ सीएम अखिलेश यादव ने कहा, यूपी बड़ा प्रदेश है। आबादी के नजरिये से भी। देश का रास्ता भी यहीं से गुजरता है।

सीएम अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में पहले से विकास काम चल रहा है। राहुल जी के आने के बाद और काम होगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि हम प्रदेश में 300 सीट जीतेंगे।

राहुल बोले, अब ‘साइकिल’ के पास ‘हाथ’ है। इसलिए रफ़्तार बढेगी। हम दोनों की उम्र में भी फर्क नहीं है
हम दोनों साइकिल के दो पहिये हैं। गठबंधन प्रेम-सद्भाव बढ़ाएगा। राहुल ने कहा, लोग मन बनाकर बैठे हैं कि सरकार किसकी बनानी है।

राहुल ने कहा, लखनऊ में वर्कर्स का सम्मलेन हुआ था। तब भी हमने कहा था अखिलेश अच्छा लड़का है। अच्छा काम कर रहा है लेकिन काम करने नहीं दिया जा रहा। अब युवा सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। यूपी में कांग्रेस को और मज़बूत करेंगे। देश में कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। देश को गुस्से के रास्ते से रोकना चाहता हूं।

राहुल ने कहा, हम क्रोध की राजनीति को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों की दोस्ती है लेकिन हम युवाओं को एक रास्ता देना चाहते हैं। हम दोनों की सोच एक है उसी पर चुनाव लड़ रहे हैं। थोड़ा कंप्रोमाइज दोनों को करना होगा। आरएसएस और बीजेपी की निगेटिवीटी को रोकना है।’

कैराना मामले पर एक सवाल के जवाब में सीएम अखिलेश ने कहा, टास्क फोर्स का गठन तो होगा लेकिन पकड़े वही लोग जाएंगे। उनका सीधा निशाना बीजेपी की ओर था।

दोनों दलों के वरिष्ठ नेता ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ चुनावी स्‍लोगन भी लॉन्‍च करेंगे। इसके बाद वे लखनऊ की सड़कों पर रोड शो करेंगे । गौरतलब है कि इस बार यूपी में सपा और कांग्रेस ने गठबंधन कर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 105 और सपा 298 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

www.naqeebnews.com

# Rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *