BJP से गठबंधन कर 25 साल गंवाया, शिवसेना अकेले लड़ेगी चुनाव: उद्धव

मुंबई : मुंबई के निकाय चुनाव में शिवसेना ने अकेले उतरने का ऐलान किया है| शिवसेना महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा है, लेकिन बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी जारी थी| Shiv sena

Shiv sena

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गोरेगांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी को देख लेने की भी चुनौती दी|

उद्धव ठाकरे ने यहां बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा, ‘शिवसेना के 50 साल के इतिहास में गठबंधन के चलते 25 साल बर्बाद हुए हैं|

हम सत्ता के लालची नहीं हैं|’ इसके साथ उद्धव ने बीजेपी में गुंडों की भरमार का आरोप लगाते हुए कहा, ‘उनके (बीजेपी) के पास पार्टी में कई गुंडे हैं, लेकिन हमारे पास गुंडे नहीं, मावला (सैनिक) हैं|’

उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के पास हमारे सैनिकों से लड़ने की चुनौती नहीं है, इसलिए उन्होंने गुंडों को हायर कर लिया है|

www.naqeebnews.com

# Shiv sena

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *