आज सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई पर अपना फैसला सुनाएगा

नई दिल्ली : मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई मामले में सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बीसीसीआई का नया एडमिनिस्ट्रेटर अप्वाइंट कर सकता है, जो कि बोर्ड के काम पर नज़र रखेगा। Bcci

Bcci

इससे पहले 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटा दिया था। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दोपहर 2 बजे से सुनवाई शुरू होगी।

20 जनवरी को हुई सुनवाई में एमिकस क्यूरी ने एडमिनिस्ट्रेटर के लिए 9 नाम बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपे थे, जिन पर कोर्ट विचार कर सकता है। एमिकस क्यूरी में गोपाल सुब्रमण्यम और अनिल दीवान शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया था कि लोढ़ा कमेटी की सिफारिश के आधार किपर ऐसे सी भी शख्स को बीसीसीआई में पद नहीं दिया जा सकता जो 70 साल से ज्यादा हो, कोई भी मंत्री, सरकारी कर्मचारी, दोषी व्यक्ति और यहां तक की 9 साल से ज्यादा क्रिकेट में ही एक पद पर न हों।

www.naqeebnews.com

# Bcci

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *