मिस्त्र में आतंकी हमला; छुट्टी से घर लौट रहे 5 पुलिसकर्मियों की मौत

काहिरा : मिस्त्र केमध्य सिनाई में आतंकियों ने पांच पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी है। सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आतंकियों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। Egypt

Egypt

यह घटना कल रात की है। पुलिस के मुताबिक, आतंकियों ने अल-हसन मार्ग पर पुलिस वाहन को रोका और हमला किया।

छुट्टियों से लौट रहे थे पुलिसकर्मी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मारे गए सभी पुलिसकर्मी छुट्टियों से लौट रहे थे। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने वाली वर्ष 2011 की क्रांति के बाद से ही मिस्र में कई आतंकी हमले हुए हैं। मिस्त्र के उत्तरी प्रांत सिनाई में 2013 के बाद आतंकी हमलों की संख्या में इजाफा आया है।

इसी वजह से सुरक्षा कर्मियों ने सिनाई क्षेत्र में मिलिट्री कैंपने भी चलाया है। इसके तहत सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी तादाद में आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी की है।

www.naqeebnews.com

# Egypt

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *