एटा हादसा : स्कूली बच्चों की मौत पर रोया अलीगंज, बाजार बंद

अलीगंज : दर्दनाक हादसे में स्कूली बच्चों की मौत देख अलीगंज रो पड़ा। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों की आंखों में आंशू थे। शोक में डूबे कस्बा के व्यापारियों ने बाजारों को बंद रखा। हर कोई इस हादसे के बारे में चर्चा कर रहा था। aliganj

aliganj

गुरुवार को दिन अलीगंज के लिए काले शब्दों में दर्ज हो गया। बाजार खुलने से पहले ही इस वीभत्स हादसे की जानकारी मिलने पर पूरा कस्बा परेशान दिखा।

 घटना स्थल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक जो भी लोग इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे थे वह रो रहे थे।

 ऐसा लग रहा था जैसे ही हर घर इस घटना से दुखी है। हर तरह की मदद करने के लिए भी लोग आगे आ रहे थे।

शव पर विलाप कर रहे परिजनों की हालत काफी दयनीय थी। भगवानपुरा निवासी जानेश उर्फ हिमांशू का शव स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में रखा था।

शव के पास उसकी मां और बाबा का रो रहे थे। हिमांशू के परिजनों ने बताया कि उसके पिता की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। इस बच्चे की मौत की कहानी सुन हर कोई आहत था।

मां चुप होने का नाम नहीं ले रहे थी। बूढे बाबा की आंखे रो-रोकर पथरा गई थी और भाई,बहन बिलक रहे थे । अब तो हालत यह थी कि रोने पर भी बाबा के आंशू नहीं निकल रहे थे। अब बेचारी के मां के हाथ बिल्कुल खाली हो गए है।

एटा। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर सबसे पहले विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना की जानकारी जब एसएसपी और डीएम को फोन पर दे रहे थे तो वह रो पडे़। फोन पर गला रुदने की आवाज सुन अधिकारी भी सकते में आ गए थे।

www.naqeebnews.com

# aliganj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *