इटली में भूकंप के बाद बर्फ़ में दबा होटल, 30 की मौत

रोम : भूकंप से पीड़ित मध्य इटली में हिमस्खलन की चपेट में एक स्की रिसॉर्ट होटल के आने के कारण करीब 30 लोग मारे गए हैं। इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि होटल रेसोपियानो बर्फ की दो मीटर ऊंची दीवार के नीचे दब गया है और आपात सेवाकर्मी घटनास्थल तक एम्बुलेंस को ले जाने और वहां से बर्फ हटाने में मशक्कत कर रहे हैं। earthquake

earthquake

एजेंसी ने बताया कि ग्रान सासो पहाड़ी की पूर्वी ढलान पर स्थित इस छोटे से होटल रेसोपियानो में कम से कम 30 मेहमान और स्टाफ के लोग थे।

 उसी समय इस इलाके में बुधवार (18 जनवरी) सुबह चार शक्तिशाली भूकंपों में से पहला भूकंप आया था।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि विशेष पहाड़ पुलिस स्की और हेलिकॉप्टर के जरिए घटनास्थल तक पहुंच गयी है तथा शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

 उन्होंने साथ ही बताया कि होटल की इमारत के भीतर किसी के जिंदा बचे होने का कोई संकेत नहीं है जो बर्फ के दबाव में करीब दस मीटर खिसक गई है।

 एक कमांडिंग आफिसर एंतोनियो क्रोसेता ने बताया, ‘कई लोग मारे गए हैं।’ अल्पाइन पुलिस हिमस्खलन में दबे इस होटल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

होटल में बचावकर्मियों के पास स्नो मोबाइल हैं जो एक बार में आठ लोगों को ले जाने में सक्षम है।

एजेंसी के अनुसार एम्बुलेंसों को करीब नौ किलोमीटर पहले दो मीटर ऊंची बर्फ की दीवार ने रोक दिया। पेसकारा प्रांत के अध्यक्ष एंतोनियो डी मार्को ने बताया कि दो लोग जिंदा पाए गए हैं।

 इसी प्रांत में फारिंदोला गांव है और होटल इसी गांव के समीप स्थित था। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘हमें अभी यह नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं और कितने जिंदा हैं।

लेकिन एक बात पक्की है कि इमारत सीधे हिमस्खलन की चपेट में आ गयी और यह इतना भयंकर था कि होटल दस मीटर दूर खिसक गया।’ अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जिंदा पाए गए लोग होटल में थे या वे वहां स्कीइंग कर रहे थे।

 उनमें से एक को हेलिकाप्टर से पेसकारा में एक अस्पताल में ले जाया गया है लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है।

www.naqeebnews.com

# earthquake

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *