विजय सांपला ने इस्‍तीफे की खबरों को किया खारिज

अमृतसर : भाजपा की पंजाब यूनिट के अध्‍यक्ष विजय सांपला ने इस्‍तीफा देने की खबरों को खारिज किया है। सांपला ने कहा कि ये सब बातें झूठ के अलावा कुछ नहीं है। ये सब अफवाहें हैं। इस्‍तीफा देने की खबरें झूठी हैं। Vijay sampla

Vijay sampla

खबरें आईं थी कि वे पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए टिकटों के वितरण से नाराज हैं। इसके चलते उन्‍होंने प्रदेशाध्‍यक्ष के साथ ही केंद्रीय मंत्री का पद भी छोड़ने की पेशकश की।

उन्‍होंने यह फैसला भाजपा के पंजाब चुनावों के लिए छह नामों की आखिरी सूची जारी करने के एक दिन बाद लिया।

फगवाड़ा सीट से सोम प्रकाश को उतारे जाने से नाखुश हैं। वे यहां से अपनी पसंद के उम्‍मीदवार को खड़ा करना चाहते थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सांपला ने कहा कि यदि पार्टी के आलाकमान ने फैसला नहीं बदला तो वे इस्‍तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को इस्‍तीफा भेज भी दिया। सांपला के साथ ही वरिष्‍ठ नेता मोहन लाल और सतपाल गोसेन ने भी अपने इस्‍तीफे भेजे हैं।

इस्‍तीफे की पेशकश के बाद अमित शाह ने सांपला को दिल्‍ली बुलाया। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन है।

भाजपा यहां से 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने 12 जनवरी को 17 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके बाद 16 जनवरी को दूसरी सूची भेजी गई।

दूसरी लिस्‍ट में फगवाड़ा से सोम प्रकाश, जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया, अमृतसर उत्‍तर से अनिल जोशी, आनंदपुर साहिब से परमिंदर शर्मा, जालंधर पश्चिम से मोहिंदर भगत और फाजिल्‍का से सुरजीत ज्‍याणी को टिकट दिया गया।

 पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा-अकाली दल 10 साल से यहां पर सत्‍ता में हैं और उनके सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की चुनौती है।

www.naqeebnews.com

# Vijay sampla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *