नियमों का उल्लंघन करने पर आरबीआई ने लगाया पांच विदेशी बैंकों पर जुर्माना

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों का उल्लंघन करने पर बुधवार को पांच विदेशी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। इन बैंकों में बैंक ऑफ अमेरिका, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आरबीएस, बैंक ऑफ टोक्यो मित्सुबिशी और डॉयचे बैंक शामिल हैं। इन पर आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। बैंक ऑफ अमेरिका, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आरबीएस और बैंक ऑफ टोक्यो मित्सुबिशी  पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है गया, जबकि डॉयचे बैंक पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। rbi fines

rbi fines

इन बैंकों पर यह जुर्माना विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) संबंधी उसके नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। इन बैंकों ने इस कानून के तहत रिपोर्टिंग संबंधी दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया।

आरबीआई ने बयान में कहा है कि इस मामले में बैंकों द्वारा दिए गए जवाब और केस के तथ्यों पर गौर करने के बाद जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन बैंकों को नोटिस जारी करके इस मामले में जवाब मांगा था।

बैंकों ने बाद में लिखित में जवाब दिया और मौखिक तौर पर भी अपना पक्ष रखा। आरबीआई बैंकों का पक्ष जानने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि इन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके बाद इन पांच विदेशी बैंकों पर आरबीआई ने जुर्माना लगाया है।

www.naqeebnews.com

# rbi fines

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *