दारा सिंह की बायोपिक में नज़र आएंगे अक्षय कुमार

मुंबई। एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्मे करने के बाद अब खिलाडी अक्षय कुमार रुस्तम ए हिंद दारा सिंह का किरदार निभाना चाहते है। दारा सिंह की ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च करने पहुचे अभिनेता अक्षय कुमार ने दारा सिंह की बायोपिक पर काम करने की इच्छा जताई। अक्षय ने कहा कि अगर दारा सिंह की बायोपिक बनेगी तो वह जरूर उसमे काम करेंगे। akshay kumar

akshay kumar

अक्षय कुमार के मुताबिक, वह दारा सिंह की बायोपिक में तभी काम कर पाएंगे जब उनके पास दूसरी फिल्में न हों। उन्होंने कहा कि दारा सिंह जैसी छाती और फिजिक बनाने में वक्त लगेगा, जो लगातार काम करते हुए पॉसिबल नहीं है।

अक्षय ने जैसे ही दारा सिंह की बायोपिक करने के लिए हामी भरी उनके साथ बैठे दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने कहा कि अब जब अक्षय ने अपनी सहमति दे दी है तो जल्द ही दारा सिंह की बायोपिक का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

अक्षय ने बताया की  वह बचपन से ही दारा सिंह के प्रसंशक रहे हैं। बचपन में अक्षय के मन में दारा सिंह को लेकर एक डर बैठ गया था। उन्हें लगता था कि दारा सिंह की पीठ में त्रिशूल है और उनकी तीसरी आंख कभी भी खुल सकती है।

www.naqeebnews.com

# akshay kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *