तुर्की में फुटबॉल स्‍टेडियम के बाहर ब्‍लास्‍ट: 29 की मौत, 79 घायल

इस्तांबुल। तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में शनिवार रात बेसिकतास फुटबॉल स्‍टेडि‍यम के बाहर दो बम विस्फोट हुए हैं। ये दोनों विस्फोट एक कार में हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 की मौत और 79 लोगों के घायल होने की खबर है। शुरुआती जांच में यह एक आतंकी हमला बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। instanbul football

instanbul football

– तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोल्यो के मुताबिक पहला ब्लास्ट स्टेडियम के बाहर हुआ। वहीं दूसरा ब्लास्ट मक्का पार्क के पास हुआ।

– रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में ब्लास्ट तुर्की के दो फेमस फुटबॉल क्लबों के बीच मैच खत्म होने के दो घंटे बाद हुआ।

– तुर्की ब्रॉडकास्टर एनटीवी के मुताबिक धमाके एक दंगा निरोधक पुलिस वैन को टारगेट कर किया गया था, जो दर्शकों के जाने के बाद स्टेडियम से जा रही थी।

– ब्लास्ट में मरने वालों में ज्यादातर पुलिस वाले ही शामिल हैं। सरकार ने सिक्युरिटी के मद्देनजर मीडिया के वहां जाने पर बैन लगा दिया है।

– फिलहाल पुलिस ने ब्लास्ट वाली जगह को सीज कर दिया है। वॉटर कैनन के जरिए कार में लगी आग को बुझाया गया।

– ब्लास्ट के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रसिप एर्दोगन ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है। साथ ही मरने वालों को श्रद्धांजलि भी दी है।

– तुर्की के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अहमत अरसलन ने ट्वीट कर इस घटना में किसी आतंकवादी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई है।
– वहीं खेल मंत्री अकिफ कागाते किलिक ने ट्वीट कर कहा- ‘जो देश की एकता को टारगेट कर रहे हैं, वह कभी नहीं जीतेंगे।’

www.naqeebnews.com

# instanbul football

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *