स्वीपर भर्ती के प्रेक्टिकल टेस्ट में शामिल हुये BTECH MBA

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (AMC) में सफाई कर्मचारियों के लिए जॉब्स निकली है। जिसमें प्रैक्टिकल एग्जाम के तौर पर नाली की सफाई करने के लिए एमबीए, पीजी और बीटेक सहित कई पोस्ट ग्रेजुएट कैंडिडेट्स पहुंचे। इसके लिए 1 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन भेजा था। btec mba

btec mba

गौरतलब है कि इलाहाबाद नगरपालिका में करीब 119 पद खाली हैं। वहीं यूपी के बाकी जिलों में भी करीब 100-100 सफाई कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तय की गई न्यूनतम योग्यता के अनुसार हिंदी पढ़-लिख सकने वाले इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

नगरपालिका के विज्ञापन के मुताबिक सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को ठेके पर रखा जाएगा। खबरों के अनुसार इलाहाबाद नगरपालिका ने हर रोज 250 प्रत्याशियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुला रहा है। सरकारी नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के कारण हर रोज प्रैक्टिकल परीक्षा लेने में नगरपालिका को करीब 2 साल लग सकते है।

केंद्रीय श्रम ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक देश की बेरोजगारी दर 2015-16 में 5 प्रतिशत पर पहुंची है। ये दर पिछले पांच साल का सर्वोच्च स्तर है।

महिलाओं के मामले में बेरोजगारी दर उल्लेखनीय रूप से 8.7 फीसदी के उच्च स्तर पर, जबकि पुरुषों के संदर्भ में यह 4.3 फीसदा रहा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी। ऐसी आशंकाए जताई जा रही है कि देश के असंगठित क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ने की संभावना है।

www.naqeebnews.com

# btec mba

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *