1 जनवरी से महंगी होंगी टोयोटा कारें

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ऐलान किया है 1 जनवरी 2017 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक अगले माह से टोयोटा कारों की कीमतों 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। toyota cars

toyota cars

इसलिए होगा कीमतों में इजाफा

कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा विदेशी विनिमय दरों के ऊपर जाने से उसे अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने पड़ रहे हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के निदेशक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) एन राजा ने बयान में कहा कि इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा और रबड़ जैसे कच्चे माल की कीमतों में पिछले छह महीने में इजाफा हुआ है। इसकी वजह से कंपनी पर काफी दबाव पडा है। राजा ने यह भी कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में येन की मजबूती से भी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि टोयोटा जापान से बड़ी मात्रा में कलपुर्जे आयात करती है। कंपनी के मुताबिक बढी हुई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी।

भारत में हैं ये टोयोटा कारों

टोयोटा फिलहाल भारतीय मार्केट में हैचबैक इटोस लीवा, इटोस सेडान, इनोवा एमपीवी, फॉच्र्यूनर एसयूवी, इटोस क्रॉस तथा एसयूवी लैंड क्रूजर 200 जैसी कारें बेचती है। इनमें सबसे सस्ती टोयोटा कार लीवा हैचबैक है जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 5.39 लाख रूपए है। वहीं, सबसे प्रीमियम कार लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत 1.34 करोड़ रूपए से शुरू होती है।

टोयोटा का रिमाइंडर दिसम्बर कैंपेन

टोयाटा ने साल के अंतिम समय में एक कैंपेन शुरू किया है, इसे रिमाइंडर दिसम्बर नाम से जारी किया गया है। इस स्कीम के तहत टोयोटा अपने ग्राहकों को 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस देने समेत आकर्षक EMI की सुविधा मुहैया करा रही है। इस स्कीम में टोयोटा कार लेने वालों को मार्च 2017 में भुगतान करने का ऑफर दिया जा रहा है। वहीं इनोवा क्रिस्टा जैसे सलेक्टेड मॉडल पर 22,999 रूपए की EMI का स्पेशल ऑफर भी दिया जा रहा है।

www.naqeebnews.com

# toyota cars

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *