नाभा जेल ब्रेक की प्लानिंग में शामिल 7वां आरोपी गिरफ्तार

पटियाला। नाभाजेल ब्रेक की घटना को 12 लोगों ने अंजाम दिया था। इसमें शामिल सातवें आरोपी बिक्कर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिक्कर सिंह उन 12 लोगों में शामिल था, जो जेल ब्रेक करने के लिए हथियारों से लैस होकर आए थे। शनिवार को जेल ब्रेक कांड को सात दिन हो चुके हैं। सात दिनों से आरोपी बिक्कर सिंह पंजाब में फिरोजपुर जिले के जीरा इलाका में रह रहा था। nabha jailbreak

स्पेशल इनवेस्टिीगेशन टीम ने बिक्कर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को सात दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लिया है। इस दौरान पूछताछ होगी ताकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। अभी तक फरार हुए कैदी गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं। उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही है।

nabha jailbreak

www.naqeebnews.com

# nabha jailbreak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *