राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर पोस्‍ट की गईं गालियां

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट बुधवार शाम को हैक कर लिया गया। अकाउंट को हैक करने के बाद उनके हैंडल से उनके और उनके परिवार के बारे में अपशब्द लिखे गए। rahul gandhi

उनके अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में लिखा गया है, ‘मेरा परिवार देश को पिछले 60 साल से लूट रहा है। मैं भी आम लोगों को लूटना पसंद करता हूं।’ इसके अलावा उनके और उनके परिवार के लिए कई अपशब्द कहे गए हैं। लगातार छह ट्वीट के बाद  Legion नाम के हैकर ग्रुप ने इसकी जिम्‍मेदारी ली है।

rahul-gandhi-twitter

हालांकि, करीब 10 मिनट बाद राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए अपशब्द वाले ट्वीट्स को हटा दिया गया। कुल सात ट्वीट्स किए गए थे। भारत में किसी बड़े राजनेता का सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का यह पहला मामला है। हैक करने वाले समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में ‘कांग्रेस के हथकंडों का पूरा खुलाया किया जाएगा।’ यह भी लिखा गया कि यह ‘भ्रष्‍टाचार के युग का अंत है।’ राहुल गांधी के कार्यालय ने पुष्टि की है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक किया गया है। इस संबंध में साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

www.naqeebnews.com

# rahul gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *