पेट्रोल महंगा और डीजल हुआ सस्ता, नई दरें आधी रात से होंगी लागू

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में बुधवार को 13 पैसे की वृद्धि की गई जबकि डीजल के भाव में 12 पैसे की कटौती की गयी है। वैश्विक बाजारों में कीमतों की प्रवृत्ति के अनुसार ईंधन के दाम में बदलाव किये गये हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) द्वारा दरों में संशोधन में राज्यों के शुल्क (वैट) शामिल नहीं है और इसको देखते हुए वास्तविक बढ़ोतरी अधिक होगी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बुधवार मध्यरात्रि से 66.10 रुएए प्रति लीटर होगी जो मौजूदा 65.93 रुपए लीटर से 17 पैसा अधिक है। petrol price

diesel price

इसी प्रकार, डीजल की लागत प्रति लीटर 54.57 रुपए होगी जो मौजूदा भाव 54.71 रुपए से 14 पैसा कम है। इससे पहले, 16 नवंबर को पेट्रोल के दाम में 1.46 रुपए लीटर तथा डीजल 1.53 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गयी थी। आईओसी ने एक बयान में कहा, ‘पेट्रोल और डीजल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूदा कीमत तथा रच्च्पया-डालर विनिमय दर को देखते हुए पेट्रोल के दाम में वृद्धि तथा डीजल के भाव में कमी जरूरी हो गया था।’

वहीं डीजल भी 1.53 रुपए लीटर सस्ता किया गया था। पिछले कुछ सप्ताह से ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे थे। इससे पहले सितंबर से पेट्रोल के दाम छह बार बढ़ाए जा चुके हैं। वहीं डीजल कीमतों में पिछले महीने से तीन बार बढ़ोतरी की गई थी।

इंडियन ऑयल ने एक वक्तव्य में कहा था, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के वर्तमान मूल्य स्तर और डॉलर के समक्ष रुपए की विनिमय दर को देखते हुये पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। दाम में आई इस गिरावट को इस कटौती के साथ उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है।’ कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजर में ईंधन के दाम पर उसकी नजर रहेगी। इसके साथ ही डॉलर-रुपया विनिमय दर की भी वह निगरानी करती रहेगी।

www.naqeebnews.com

# petrol price

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *