यूपी चुनाव के लिए पहला गठबंधन: RLD-JDU साथ आए

लखनऊ। अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को राष्‍ट्रीय लोकदल (RLD) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गठबंधन कर लिया। इससे सपा और बसपा को दूर रखा गया है। गठबंधन के बाद जेडीयू जनरल सेक्रेटरी केसी त्‍यागी ने कहा- बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन किया गया है। जबकि, आरएलडी चीफ अजित सिंह ने कहा- मुलायम सिंह, चौ. चरण सिंह के बताए रास्‍ते से भटक गए हैं। up election 2017

up election 2017 rjd rld

– त्यागी ने कहा, “मुलायम से बातचीत का चैप्‍टर अब खत्‍म हो चुका है। उस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है। मुलायम बड़े हैं। वो राजा हैं और हम सब प्रजा हैं। गठबंधन में हमारे सहयोगी और हमारी विचारधारा वाले सभी नेता आ रहे हैं।”

– “सभी पार्टियों से बातचीत के बाद उन्हें संगठन और विनिंग कैपेसिटी के हिसाब से सीटें दी जाएंगी। अभी क्षेत्रीय स्थिति के मुताबिक सीटों पर बात हुई है।”

गठबंधन से मुलायम-लालू बाहर

– बिहार की तर्ज पर यूपी में भी महागठबंधन बनाकर सभी पार्टियां चुनाव लड़ने की योजना पर काम कर रही थीं।
– 5 नवंबर को समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में महीनों से चल रही यूपी महागठबंधन पर कुछ तस्वीर दिखाई पड़ी थी।
– इसमें मुलायम सिंह यादव, केसी त्यागी, लालू प्रसाद यादव, एचडी देवगौड़ा समेत सभी समान विचारधारा वाले दल एक साथ मंच पर दिखे थे।

– 10 नवंबर को मुलायम ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया था। कहा- सिर्फ विलय हो सकता है।

– आरएलडी ने 2012 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ा था।
– रालोद ने 46 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे, सिर्फ 9 सीटों जीतीं।
– 2007 में पार्टी को 10 सीटें मिलीं। बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा था
– 2007 में ही जेडीयू ने एनडीए के साथ 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिर्फ जौनपुर में जीत मिली।
– 2012 में जेडीयू ने अकेले दम पर 220 सीटों पर चुनाव लड़ा। एक भी सीट नहीं मिली।
– लालू की पार्टी आरजेडी अब तक यूपी के किसी चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सकी है।

www.naqeebnews.com

# up election 2017

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *