बांग्लादेश में ब्लॉगर प्रकाशक की हत्या का मुख्य आरोपी आतंकी नेता गिरफ्तार

बांग्लादेश में एक धर्मनिरपेक्ष ब्लागर एवं एक प्रकाशक की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध एक इस्लामी आतंकवादी नेता को देश की राजधानी ढाका से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सेना के एक पूर्व अधिकारी की पहचान देश में धर्मनिरपेक्ष लेखकों पर होने वाले जानलेवा हमलों के मुख्य षड्यंत्रकर्ता के तौर पर की। bangladesh terrorist

bangladesh terrorist police-arrest

पुलिस की जासूसी शाखा के उपायुक्त मसुदुर रहमान ने कहा कि गैरकानूनी ‘अंसार अल इस्लाम’ या अंसारूल्ला बांग्ला टीम की गुप्तचर इकाई के सदस्य खैरूल इस्लाम उर्फ फहीम को शुक्रवार (11 नवंबर) रात ढाका के कमालपुर रेल स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। खैरूल (24) के बारे में माना जाता है कि वह जागृति प्रकाशन के प्रकाशक फैजल अरेफिन दीपन और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ता निलादरी चटर्जी निलॅय की हत्याओं में शामिल था।इसके साथ ही वह धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं और विदेशियों पर हुए कई भीषण हमलों में भी शामिल था।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अंसार अल इस्लाम या अंसारूल्ला बांग्ला टीम ने अधिकतर धर्मनिरपेक्ष लेखकों और ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी ली है…हमारे जांचकर्ता पुन: पुष्टि करते हैं कि एबीटी नेता (भगोड़ा) मेजर सैयद जियाउल हक उन हमलों के पीछे था।’

पुलिस ने कहा कि खैरूल निलॉय और दीपन की गत वर्ष हुई हत्याओं में ‘सीधे तौर पर शामिल हुआ।’ पुलिस की जासूसी शाखा के संयुक्त आयुक्त अब्दुल बातेन ने कहा कि खैरूल ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी। उन्होंने कहा कि खैरूल वर्ष 2013 में समूह में शामिल हुआ और अगले वर्ष उसने सैयद जियाउल हक से मुलाकात की। हक सेना का एक बर्खास्त मेजर है। उसे वर्ष 2011 में एक असफल विद्रोह में शामिल होने के लिए बर्खास्त किया गया था। bangladesh terrorist

www.naqeebnews.com

# bangladesh terrorist

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *