ATM से भी निकलने लगे 500-2000 के नोट, लंबी लाइनें

 

दिल्ली/ लखनऊ/ भोपाल। कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा हजार और 500 नोटों को गैर-कानूनी करार देने के बाद जहां एक ओर गुरुवार से देश के बैकों और डाकघरों में नए नोट मिलने शुरू हो गए। वहीं अब शुक्रवार से एटीएम से भी नए नोट निकलने शुरू हो गए। कई बैंकों के एटीएम से रात 12 बजे के बाद से ही नए नोट मिलने लगे। new notes

new notes  atm

18 नवंबर तक एटीएम मशीन से एक दिन में आप दो हजार रुपये ही निकाल सकते हैं। इसके साथ ही एक समस्या यह भी है फिलहाल सभी एटीएम मशीनों को दो हजार रुपये की सीमा के मुताबिक सेट नहीं किया गया है। देश भर में मौजूद दो लाख एटीएम में से लगभग चौथाई मशीनों से पुराने नोट भी नहीं निकाले जा सके हैं।

फिलहाल करीब एक लाख मशीनों में ही कैश भरा गया है। SBI की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि पूरी व्यवस्था करने में लगभग दस दिनों का समय लगेगा। ऐसे में एटीएम के बाहर भी लंबी कतारें लगने की पूरी संभावना है।

गुरुवार लोगों की जरूरत का ध्यान रखते हुए ज्यादातर बैंक जहां जल्दी खुले, वहीं कैश बदलने के लिए अतिरिक्त काउंटरों की भी व्यवस्था की गई। नए नोट पाने के लिए लोगों की भीड़ समय से पहले ही बैंकों के बाहर इकट्ठा होने लगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बैंकों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किए गए।

राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी बड़े शहरों लखनऊ, चेन्नई, भोपाल, मुंबई के अलावा छोटे शहरों में भी एटीएम पर भारी भीड़ सुबह से ही नज़र आ रही है।

www.naqeebnews.com

# new notes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *