अमेरिका की पहली भारतवंशी सीनेटर बनने की राह पर कमला

लॉस एंजिलिस। कैलिफोर्निया की अटार्नी जनरल कमला हैरिस अमेरिकी कांग्रेस में पहली भारतवंशी सीनेटर बनने की राह पर हैं। आठ नवंबर को होने वाले आम चुनाव से पहले हुए ताजा सर्वेक्षणों में हैरिस (51) ने अपने प्रतिद्वंद्वी को काफी पीछे छोड़ दिया है। kamla first indian

kamla first indian

जाहिर है, चुने जाने पर वह अमेरिकी कांग्रेस के ऊपरी सदन में प्रवेश पाने वाली पहली भारतवंशी होंगी। साथ ही पहली भारतीय अमेरिकी महिला भी।

कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में जन्मीं कमला की मां भारतीय हैं, जो 1960 में चेन्नई से अमेरिका गईं थीं। उनके पिता जमैका मूल के अमेरिकी हैं।

कमला को कैलिफोर्निया प्रांत का अगला सीनेटर बनने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उप राष्ट्रपति जो बिडेन का पहले से ही समर्थन हासिल है।

एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, वह साथी डेमोक्रेट लॉरेट सांचेज पर महत्वपूर्ण बढ़त बनाए हुए हैं।

सांचेज की योजना रिपब्लिकन और लैटिन अमेरिकियों को अपने साथ जोड़ने की थी। लेकिन वह ऐसा कर नहीं सकीं।

द सैक्रामेंटो बी की रिपोर्ट के अनुसार, कमला को सांचेज (23) के मुकाबले 47 फीसद मतदाता पसंद करते हैं। सांचेज दस बार कांग्रेस की सदस्य रह चुकी हैं।

www.naqeebnews.com

#  kamla first indian

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *