सीमा पर जवाबी गोलीबारी में 15 पाकिस्तानी रेंजर मारे गये

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करके अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी के जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 15 पाकिस्तानी रेंजर मारे गए हैं। सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ)के अतिरिक्त महानिदेशक अरुण कुमार ने अाज बताया कि जवान गुरनाम सिंह के शहीद होने के बाद अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 15 पाकिस्तानी रेंजर मारे गये हैं। pakistani rangers

pakistani rangers

अरुण कुमार ने कहा,“ हाल में सीमा पर घुसपैठ की दो घटनाओं को सफलतापूर्वक नाकाम किया गया है। पाकिस्तान की गोलीबारी का हमारे जवानों की ओर से माकूल जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा पर सक्रिय है लेकिन किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमारे जवान तैयार हैं।” कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है।

बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सीमा में स्थित शकरगड़, नारोवाल और चपरार में काफी तबाही हुई है। वह पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किये जाने के अवसर पर बोल रहे थे। जितेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में अब्दुलियां चौकी पर पाकिस्तानी गाेलीबारी में शहीद हुए हैं।

आरएसपुरा सेक्टर में 14-15 बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई थी। इस गाेलीबारी में 10 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। बीएसएफ ने इस हमले का करारा जवाब दिया है। आज अपराह्न 11 बजे से बालाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से मोर्टार हमले किए गए। कुमार ने कहा,“वैसे तो हमारी ओर से पाकिस्तान के रिहायशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया जाता लेकिन अगर पाकिस्तान ने ऐसा करना जारी रखा तो हमें भी मजबूरन ऐसी कार्रवाई करनी पड़ेगी।”

# pakistani rangers

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *