लीबिया में नौका दुर्घटना में 90 प्रवासियों के डूबने की आशंका

त्रिपोली। लीबिया के पश्चिमी तट पर प्रवासियों को ले जा रही एक डूब गयी जिसमें 90 से ज्यादा लोग लापता है , जिनके डूबने की आशंका है।
देश के तटरक्षा बल के अधिकारियों ने आज बताया कि समुद्र तट से 26 मील दूर इस कल इस नौका दुर्घटना के बाद तटरक्षा बल के जवानों ने 29 प्रवासियों को बचाया है। boat accident

boat accident libyaबचाये गये एक प्रवासी ने बताया की रबड़ की इस नौका पर लगभग 126 यात्री सवार थे और एक तरफ का रबड़ फंटने के कारण वह समुद्र में डूबने लगा।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक पश्चिम एशिया और अफ्रीकी देशों से गैरकानूनी तरीके से भूमध्य सागर के जरीये यूरोप जाने की कोशिश में इस वर्ष अबतक 3,740 प्रवासियों की मौत हुई है जोकि पिछले साल के आकड़ों के बराबर है।

एमएसएफ ने बताया कि इसके चार्टर्ड बचाव जहाज बोरबोन आर्गोस ने लीबिया से 26 समुद्री मील दूर 107 लोगों को बचाया। एमएसएफ के सदस्यों ने शुरुआत में नाव के तल पर 11 शव पाए। नाव में ईंधन और समुद्र का पानी भरा हुआ था।

इसके बाद बोरबोन आर्गोस ने पास में एक और बचाव अभियान चलाया और एक अन्य जहाज से 139 लोगों को बचाया। इसके बाद चालक दल के सदस्य पहले जहाज पर लौटे, जहां छानबीन में उन्होंने 29 मृत लोग पाए। इनकी मौत, शायद दम घुटने, जलने या डूबने से हुई थी।जर्मन एनजीओ सी वाच की एक टीम की मदद से कुछ घंटों की कोशिश के बाद ये शव बरामद किए गए।
# boat accident

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *