कैमरुन में पटरी से पलटी पैसेंजर ट्रेन, 70 यात्रियों की मौत, 300 घायल

डुआला। साउथ अफ्रीका के कैमरुन से सटे याउंडे और डुआला शहर के बीच में एक पैसेंजर ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर आ रही है। इस हादसे में करीब 70 लोगों की मौत हो गई। जबकि 300 यात्री जख्मी हुए हैं। मीडिया सूचना मिलते ही राहत-बचाव दल पहुंचा और धीरे-धीरे फंसे हुए लोगों को ट्रेन से बाहर निकाला। वहीं लाशों की शिनाख्त की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। cameroon

cameroon

खबरों के मुताबिक शुक्रवार देर रात ये ट्रेन कैमरुन की राजधानी याउंडे से डुआला शहर जा रही थी। कैमरून के ट्रांसपोर्ट मंत्री मेबे के मुताबिक हादसे में जानमाल काफी ज्यादा हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे के पहले उन्होंने जोर की आवाज सुनी।

इसके तुरंत बाद जोर का झटका लगा और ट्रेन के 10 डिब्बे लेफ्ट साइड की ओर पलट गई, जिससे काफी लोग नीचे दब गए। इस हादसे में कई लोगों ने अपने हाथों पैरों को भी खो दिया है। बीबीसी के मुताबिक भारी बारिश से दोनों शहरों के बीच सड़क जगह-जगह पर टूट गई थी। फिलहाल कारण बसों से सफर कर रहे लोगों के लिए ट्रेन में जगह बनाने के लिए उसमें 8 अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए थे।सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि बसों का रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए सेना की सहायता ली जा रही है।

# cameroon

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *