शिवपाल ने कहा अखिलेश के लिए चुनाव बाद अध्यक्ष पद भी छोड़ने को तैयार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से परिवार में चल रही कलह को कम करने की कोशिश की है। शिवपाल ने साफ करते हुए कहा कि विधानसभा के अगले चुनाव में अखिलेश यादव ही सीएम का चेहरा होंगे। shivpal yadav

shivpal yadav

समाजवादी पार्टी के पद्रेश कार्यालय में सपा जिलाध्यक्षों की बैठक में शिवपाल सिंह ने कहा  ”अखिलेश मेरे कलेजे का टुकड़ा है ,मेरा बेटा है। वो हमेशा मेरे दिल में रहेगा। उन्होंने कहा नेताजी यदि कहेंगे तो चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद भी त्याग दूंगा।”

बैठक के बाद शिवपाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्दश दिया ”नेता जी के साथ पार्टी को आगे बढ़ाना है और 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव ही सीएम होंगे। उन्‍होंने कहा कि सभी लोग पार्टी के हित के लिए काम करें।” शिवपाल ने एक बार फिर कहा कि सपा परिवार में कोई फूट नहीं है सब एक जुट हैं एक मत हैं। पार्टी में सीएम का चेहरा अखिलेश यादव ही होंगे।
# shivpal yadav

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *