पाकिस्तानी कलाकारों पर कोई प्रतिबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। उरी आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर उठे विवाद के बीच सरकार ने आज स्पष्ट किया कि इन कलाकारों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। no restrictions

no restrictions

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर सरकार की ओर से किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान के चैनल अभी भी देखे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा भारत के टेलीविजन चैनलों पर प्रतिबंध लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में आत्मविश्वास की कमी है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को वहां के विदेश मंत्रालय ने बुलाया था। पाकिस्तान ने कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर अपनी चिंता से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश विफल करने के लिए भारतीय सेना ने फायरिंग की थी जिसका दूसरी ओर से भी जवाब दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने कहा है कि इस फायरिंग में उसका एक असैनिक मारा गया है और भारत को इसकी जांच कर इसका परिणाम पाकिस्तान के साथ साझा करना चाहिए।

# no restrictions

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *