दूसरे वन डे में भारतीय टीम 6 रन से हारी

नई दिल्ली। दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे वन डे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 6 रन से हरा दिया। मेहमान टीम के गेंदबाजों ने टीम इंडिया के खिलाफ शिकंजा कसते हुए मैच जीत लिया । भारत के सामने जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य था। जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.3 ओवर में 236 रन बना कर आल आउट हो गयी। भारतीय पारी में रोहित शर्मा 15, विराट कोहली 9, अजिंक्य रहाणे 28, मनीष पांडेय 19, केदार जाधव 41 और महेंद्र सिंह धौनी 39 रन और हार्दिक पंडया 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। India vs  new zealand

India New Zealand Cricket

इससे पहले भारत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी में केन विलियमसन वर्तमान दौरे में मेहमान टीम की तरफ से शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने लेकिन भारत ने आखिरी दस ओवरों में बेहतरीन वापसी करके कीवी टीम को नौ विकेट पर 242 रन ही बनाने दिए। विलियमसन ने 118 रन बनाए जो किसी कीवी कप्तान का भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने अपनी पारी में 118 गेंदों का सामना किया तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया। विलियमसन ने इस बीच टाम लैथम (46) के साथ दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 35 रन देकर तीन और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 60 रन देकर तीन लिए। उमेश यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

न्यूजीलैंड ने 40 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन बनाए थे और लग रहा था कि वह 300 रन के करीब पहुंच जाएगा लेकिन अंतिम दस ओवरों में भारत ने केवल 40 रन दिये और इस बीच छह विकेट निकाले। आलम यह था कि 38वें ओवर के बाद 50वें ओवर में गेंद ने सीमा रेखा का दर्शन किया।

# India vs  new zealand

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *