सस्ते टीके के लिए करार, हर साल बचेगी 57 लाख बच्चों की जान

जेनेवा। बाल अधिकार के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने पाँच बीमारियों के संयुक्त टीके के लिए चार भारतीय समेत छह कंपनियों के लिए करार किया है जिससे हर साल 57 लाख बच्चों की जान बचाई जा सकेगी। cheap vaccine

cheap vaccineयूनिसेफ ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि इस करार से उसे यह टीका मौजूदा कीमत से आधे दाम पर मिलेगा। वर्ष 2017 से 2020 के दौरान 80 देशों में इस टीके की 45 करोड़ खुराक भेजी जा सकेगी जिससे हर साल पाँच साल से कम उम्र के 57 लाख बच्चों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

यह टीका एक साथ डिफ्थेरिया, टिटनेस, पर्टूसिस, हेपेटाइटिस बी तथा टाइप बी हीमोफिलस इंफ्लूएंजा (हिब) से बच्चों का बचायेगा। हिब एक जीवाणु है जिसके संक्रमण से मेनिनजाइटिस, निमोनिया तथा ओटिटिस जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

# cheap vaccine

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *