अखिलेश ही होंगे समाजवादी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के एलान के साथ पार्टी में चल रहे घमासान को आज थामने की कोशिश की। पार्टी महासचिव और संसदीय बोर्ड के सदस्य किरणमय नन्दा ने यहां साफ कहा कि अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री के लिए पार्टी का चेहरा होंगे। श्री नन्दा ने कहा कि मीडिया ने मुलायम सिंह यादव के बयान का सही अर्थ नहीं निकाला था। akhilesh yadav

नन्दा का कहना था कि मीडिया ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान का गलत मतलब निकाला जिससे अनावश्यक गलतफहमी फैली। उन्होंने मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया का जिक्र किया था न/न कि यह कहा था कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होंगे। गत 14 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव ने संवाददाताओं से कहा था कि चुनाव बाद विधायक दल नेता चुनेगा। मुलायम सिंह यादव के संवाददाता सम्मेलन में उनके भाई और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। इससे पहले अखिलेश यादव ने अकेले चुनाव प्रचार करने और बचपन में अपना नाम खुद रखने सम्बन्धी बयान देकर पार्टी और उसके बाहर खलबली पैदा कर दी थी। akhilesh yadav

akhilesh yadav cm face

# akhilesh yadav

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *