गैलप इंटरनेशनल (Gallup International) के एक 2025 के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 44 देशों के लगभग 45,000 लोगों पर किए गए सर्वे के अनुसार 19 प्रतिशत महिलाओं ने बेटी की चाहत ज़ाहिर की जबकि 12 प्रतिशत महिलाओं ने बेटे की चाह ज़ाहिर की।
एक नई ग्लोबल स्टडी के मुताबिक, बच्चों के जेंडर को लेकर पारंपरिक पसंद बदल रही है, और अब ज़्यादा महिलाएं बेटों से ज़्यादा बेटियों को पसंद कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 2025 के गैलप इंटरनेशनल सर्वे में 44 देशों के लगभग 45,000 लोगों की राय शामिल थी। इस स्टडी के मुताबिक, जेंडर रोल, मर्दाना सोच और लड़कों को पालने-पोसने की चुनौतियों पर बढ़ती बहस भी माता-पिता की पसंद पर असर डाल रही है।
सर्वे के मुताबिक, 19 परसेंट महिलाओं ने बेटी की इच्छा जताई, जबकि 12 परसेंट ने बेटे की इच्छा जताई, हालांकि, लगभग दो-तिहाई लोगों ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे के जेंडर को लेकर कोई खास पसंद नहीं है।
इस रिपोर्ट में इलाक़े अंतर साफ देखा जा सकता है। गैलप इंटरनेशनल पोल के वैश्विक औसत में बेटियों की ओर झुकाव दिखता है, लेकिन क्षेत्रीय आंकड़ों में काफी अंतर है। उदाहरण के लिए, भारत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षणों (जैसे NFHS-5) से पता चलता है कि भले ही कुल लिंगानुपात में सुधार हुआ है, लेकिन आज भी एक बड़े हिस्से के परिवारों में कम से कम एक बेटा होने की पारंपरिक चाहत बनी हुई है।
दूसरी तरफ बेटियों का समर्थन करने वाले रुझान भी अपनी बात सामने रखते हैं। शोधकर्ताओं और मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि यह बदलाव गोद लेने और प्रजनन संबंधी आंकड़ों में भी दिखाई देता है। उदाहरण के लिए, अमरीका में जो लोग बच्चे गोद लेने के इच्छुक हैं, उनमें बेटियों को गोद लेने के लिए अधिक भुगतान करने की इच्छा देखी गई है। वहीं, कुछ फर्टिलिटी क्लीनिकों ने बताया है कि ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है जो बेटियों को चुनने के लिए IVF के जरिए लिंग चयन (sex selection) का सहारा ले रहे हैं।
स्टडी के इस बार के नतीजे पिछले ट्रेंड्स से काफी अलग हैं। इससे पहले साल 2011 से पहले की गई स्टडीज़ में आम तौर पर बेटों की पसंद के रुझान सामने आये थे। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की 2018 की एक स्टडी में इस पारंपरिक ट्रेंड में काफ़ी कमी देखी गई।
मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी माता-पिता की पसंद में बदलाव देखा है। न्यूयॉर्क में CCRM के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. ब्रायन लेविन के अनुसार, “मैंने खुद देखा है कि अब ज़्यादा मरीज़ इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) के ज़रिए बेटियाँ चुन रहे हैं।”
अध्ययन की लेखिका हेइडी मर्कॉफ़ इस ट्रेंड का कारण सोशल मीडिया और मीडिया में पुरुषों के टॉक्सिक व्यवहार के बारे में चल रही बातों को मानती हैं। हालाँकि उनका यह भी कहना है कि यह बात साइंटिफिक या बायोलॉजिकल तथ्यों पर आधारित नहीं है।
गैलप इंटरनेशनल डेटा से पता चलता है कि, वैसे तो बड़ी संख्या में लोगों ने लिंग को लेकर कोई प्राथमिकता नहीं जताई, लेकिन जिन महिलाओं की कोई प्राथमिकता है, उनमें लड़कों के मुकाबले लड़कियों को चुनने का रुझान 7 प्रतिशत अंक ज़्यादा है।