इस समय की बेहद चर्चित खबर कि जेन्सेन हुआंग ने निजी रिश्तों से जुड़े विवाद के चलते एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते दिन गुरुवार को अपना पद छोड़ने के साथ बोर्ड की सदस्यता भी छोड़ दी। तीन दशक से ज्यादा समय तक एनवीडिया का नेतृत्व करने वाले हुआंग ने कंपनी को दुनिया की बड़ी चिप कंपनियों में शामिल कराने में बेहद ख़ास किरदार निभाया है।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के विवाद के बाद जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दिया है। जेन्सेन हुआंग का इस्तीफे फैसला ऐसे समय में आया है जब उनके कथित संबंध और उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर सवाल उठ रहे हैं। जेन्सेन हुआंग की चीन की जासूस एलिस हुआंग के साथ वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद से ही जेन्सेन हुआंग ही नहीं, पूरी कंपनी चर्चा का विषय बन गई।
हालाँकि उनके जीवन और उनसे जुड़े कामों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि अमरीकी नीतियों पर खुलकर अपनी राय रखने वाले हुआंग को काली टी-शर्ट और चमड़े की जैकेट के लिए पहचाना जाता है। फ़िलहाल कंपनी के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग एनवीडिया के सह-संस्थापक हैं और लगभग 3.61 फीसद हिस्सेदारी के साथ कंपनी के चौथे सबसे बड़े निवेशक भी हैं ,अगर इस डेवलपमेंट के बाद वह अब बोर्ड में भी नहीं रहेंगे।
कैसे चर्चा में आए हुआंग
जेन्सेन हुआंग का नाम चीन की जासूस एलिस हुआंग के साथ सामने आया है। इस अफेयर की खबर सामने आने के बाद वे राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में फंस गए हैं। इसके अलावा हुआंग अमरीकी चिप निर्यात नीति को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने चीन को चिप बेचने पर लगी पाबंदियों का विरोध किया है। उनका मानना था कि इस किस्म के प्रतिबंध अमरीकी उद्योग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कहाँ से आते हैं हुआंग
साल 1963 में ताइपे में जन्मे हुआंग को बचपन में जेन-हसन के नाम से जाना जाता था। उनका बचपन थाईलैंड में बीता मगर आगे की पढ़ाई के लिए अमरीका आना पड़ा। क्यूंकि हुआंग के लिए अंग्रेजी बोलना मुश्किल काम था और यहाँ पढ़ाई जारी रखना उससे भी मुश्किल, तब तय हुआ कि केंटकी के बोर्डिंग स्कूल उनको छोड़ना होगा। इस बार हुआंग के अभिभावक उन्हें ओरेगन ले गए। यहाँ आकर उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई की। साथ ही डेनी रेस्तरां में काम करते हुए ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ली।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एनवीडिया में अपने कड़क नेतृत्व वाली शैली के लिए पहचान बनाने वाले हुआंग कर्मचारियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रखते थे। फोर्ब्स के मुताबिक़, उनकी संपत्ति लगभग 160 अरब डॉलर है जो भारतीय करेंसी में करीब 15,000 अरब रुपये होती है।
ग्राफिक्स चिप से एआई उद्योग तक बनाई कंपनी की पहुंच
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में ख़ास बनी उनकी चिप को शुरुआत में एनवीडिया के जीपीयू का इस्तेमाल वीडियो गेम के ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए किया जाता था। बड़े एआई मॉडल को चलाने के लिए जब इनकी मांग बढ़ी तो कंपनी का कारोबार भी तेजी से फैला। नतीजा यह हुआ कि न सिर्फ चिप की मांग ने एनवीडिया को दुनिया की सबसे महंगी कंपनियों में शामिल कर दिया बल्कि हुआंग तकनीकी उद्योग के बेहद प्रभावशाली हस्तियों में जगह बनाने में सफल हुए।
एनवीडिया का इतिहास
कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद हुआंग ने एएमडी और एलएसए लॉजिक में चिप डिजाइनर के तौर पर काम किया और इससे मिलने वाले अनुभव के आधार पर उन्होंने अपनी कंपनी बनाने का फैसला किया।
जेन्सेन हुआंग ने साल 1993 में दो साथियों के साथ एनवीडिया की स्थापना की। शुरुआत में कंपनी का फोकस ऐसे प्रोसेसर बनाना था जिससे कंप्यूटर पर बेहतर ग्राफिक्स दिखाई जा सके। इस तरह एनवीडिया ने 1999 में अपना पहला ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट यानी जीपीयू प्रस्तुत किया।
कंपनी द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, जब तक कोई स्थायी उत्तराधिकारी नहीं मिल जाता, तब तक चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस्स अंतरिम सीईओ के रूप में काम संभालेंगी।